बीकानेर फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी को पुलिस ने पकड़ा।
Bikaner News ATN/हैरान करने वाला मामला बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र से है जहां पर अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है पकड़ा गया फर्जी पुलिस अधिकारी हनुमानगढ़ के रावतसर का निवासी पवन कुमावत है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की मोती भवन में एक व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहा है जिसके बाद थाना पुलिस ने मोती भवन में दबिश दी पुलिस ने पूछताछ में युवक से आईडी मांगी तो उसने किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया इसके बाद पुलिस उसे थाने पर ले गई और पूछताछ की सौरभ तिवारी के अनुसार पवन कुमावत क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर किराए की गाड़ी में भारत सरकार ऑन ड्यूटी का टोकन लगाकर घूमने तथा क्राइम ब्रांच का अधिकारी होने का रोब दिखाकर अलग-अलग प्रतिष्ठानों से समान व होटल में खाना इत्यादि का परिलाभ लेता रहा जिससे प्राथमिक पूछताछ में क्राइम ब्रांच का अधिकारी का प्रतिरूपण कर झुठे झासे व रोब दिखाकर 4 दिन से किराए पर बिना किराए दिए गाड़ी का उपयोग करना वह प्रतिष्ठानों से खरीदारी वह खाने पीने की चीज बिना पैसे दिए खरीद करना सामने आया है पवन कुमावत के विरुद्ध प्रतिरूपण व लोक सेवक के टोकन धारण करने के संबंध में बी एस एन की धाराओं में मामला दर्ज किया जाकर आपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी मालूम की जा रही है।