बीकानेर दो मंजिला मकान की छत से गिरी मासूम बच्ची
Bikaner News ATN/बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र के करमीसर गांव में एक दुखद घटना घटित हुई जहां पर छत पर खेलते समय दो वर्षीय बच्ची आरु दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गई बच्ची गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई बच्ची को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया परिवार के लोगों के अनुसार आरू घर की छत पर खेल रही थी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरी हादसे के बाद परीजनो उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है फिलहाल इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।