बीकानेर बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पकड़े गए।
Bikaner News ATN/बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र में एक 65 वर्षीय विमंदित बुजुर्ग महिला को घर के पास से उठाकर जंगल में ले जाकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है श्री डूंगरगढ़ सिओ निकेत पारीक के अनुसार आरोपी श्याम सिंह उम्र 19 वर्ष और प्रेम सिंह उम्र 25 वर्ष को मोहल्ले के लोगों ने पड़कर मौके पर पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया श्याम सिंह ने निजी रंजीश के चलते तीसरे आरोपी का नाम भवानी सिंह बताया जो की जांच में गलत था दोनों साथियों और कड़ी पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी की पहचान मोमासर बास निवासी दीपक भाट उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई जिसको पुलिस ने शनिवार शाम के समय गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों अन्य आरोपियों को शुक्रवार रात्रि को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया जिनको बाद में न्यायालय में पेश कर इस मामले में गिरफ्तार किया गया तीनों आरोपी एक ही मोहल्ले के आपसी दोस्त है उनकी उम्र 20 वर्ष से 25 वर्ष तक बताई जा रही है।