February 12, 2026

बीकानेर इस क्षेत्र में घर की पानी की टंकी में मिला युवक का शव।

0
IMG_20241022_005121

News ATN/बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव घर की पानी की टंकी में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना 18 जून की बताई जा रही है मृतक की पहचान अशोक नामक युवक के रूप में हुई है इस मामले में मृतक के बड़े भाई धर्माराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है रिपोर्ट के अनुसार उनका भाई अशोक सुबह घर में था लेकिन दोपहर बाद अचानक गायब हो गया काफी समय बाद उसकी तलाश के बाद कोई सुराग नहीं मिला तो उसके पिता ने घर में बनी पानी की टंकी में देखा वहां अशोक का शव पानी में तैरता मिला परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने परिवार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *