February 12, 2026

बीकानेर/2 साल तक लगातार महिला से दुष्कर्म का मामला।

0
IMG_20221009_104227

Bikaner News ATN/  2 साल तक लगातार महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है वहां की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वह अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है चुरु एसपी कार्यालय में महिला ने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ न्याय की मांग की है महिला के अनुसार साल 2023 में वह रतनगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक के घर काम के लिए जाती थी युवक ने उसे खाना बनाने कपड़े धोने और साफ सफाई का काम दिया और कुछ समय बाद युवक ने अपने से घर पर रुकने को कहा ताकि आने-जाने में परेशानी ना हो महिला जब उसके घर में रहने लगी तो एक दिन युवक ने उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया इसके बाद वह महिला को बीकानेर ले गया जहां 2 साल तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

इस दौरान उसने महिला की अश्लील वीडियो व फोटो ले ली और उनके जरिए ब्लैकमेल भी किया पीड़िता के अनुसार 21 अप्रैल को युवक ने अचानक उस संबंध तोड़ लिया और कहा उसकी सगाई हो गई है महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की थी तो उसकी फोटो वह वीडियो वायरल कर देगा

मामले की शिकायत करने महिला ने 15 जून को बीकानेर के सदर थाने गई लेकिन वहां आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी दी डर के कारण महिला बीकानेर छोड़कर वापस अपने गांव लौट गई अब पीड़िता ने चुरु एसपी कार्यालय में पहुंचकर न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *