बीकानेर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप,
Bikaner news ATN/दहेज हत्या का मामला बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से है मामले को लेकर विवाहिता के भाई ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। दी गई रिपोर्ट के अनुसार भाई ने बताया कि उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जाता था, और उसे बाइक से धक्का देकर गिराया भी गया इस वजह से इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई* *पुलिस रिपोर्ट के अनुसार खारी चरनान वार्ड नंबर एक निवासी मुरारी लाल शर्मा ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है* *और रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन सरस्वती की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में है* शादी के समय उसकी बहन को काफी समान दिया गया उसके बाद भी उसे ससुराल के लोगों द्वारा परेशान किया जाता था आरोप है कि पिछले दिनों ससुराल के लोग उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने बाइक पर लेकर गए रास्ते में उदारामसर अंबासर रोड पर रेलवे लाइन के पास उसे बाइक से धक्का देकर गिरा दिया जिसकी वजह से उसकी बहन को गंभीर चोट भी लगी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई भाई ने आरोप लगाया कि साल 2019 में विवाह के बाद से दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अबासर निवासी अशोक पंणेचा उर्फ लालू राम, जमना देवी पत्नी बजरंग लाल मांगीलाल, सरोज पत्नी मांगीलाल सुमित्रा पुत्री बजरंग लाल सरवन उपाध्याय वह श्याम सुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है