बीकानेर इस क्षेत्र में मिला मृत व्यक्ति का शव।
Bikaner News ATN/बीकानेर के लालगढ़ रेलवे अस्पताल के सामने आगे की तरफ एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्था के सेवादार मौके पर पहुंचे वह एंबुलेंस द्वारा मृतक व्यक्ति के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है,मृत व्यक्ति ने लाल रंग ब्लू पट्टी की बनियान व लोअर पहन रखा है। इसके दांये हाथ गब्बर जैसा शब्द व बॉबी अंग्रेजी में लिखा हुआ है तथा टैटू बना हुवा है। अधिक जानकारी हेतु संबंधित मुक्ता प्रसाद थाना अथवा पी बी एम अस्पताल पुलिस चौकी बीकानेर में संपर्क किया जा सकता है।