February 12, 2026

युवक ने बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से लड़की को धक्का देकर मार डाला

0
IMG_20250625_160304

हत्या की सनसनीखेज दिल दहला देने वाले वारदात दिल्ली के ज्योति नगर से है जहां पर तोफिक नामक एक युवक ने नेहा नाम की लड़की को पांच मंजिल से नीचे फेंक दिया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई मामले को लेकर लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

घटना दिल्ली के ज्योति नगर क्षेत्र की है क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की को तौफीक नाम के लड़के ने पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक कर  मार दिया लड़की का नाम नेहा है घायल नेहा को ज़ी बी टी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई नेहा के पिता ने आरोप लगाया है की तौफीक बुर्का पहन कर उनकी बिल्डिंग में घुसा था और उसने पहले नहा के पिता को धक्का दिया और उसके बाद नेहा के नजदीक चला गया नेहा की तोफिक से पहले किसी बात को लेकर बहस हो गई थी उसने नेहा को फोन करके बहाने से बिल्डिंग की छत पर बुलाया और नीचे फेंक दिया पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *