बीकानेर युवक पर तलवार से हमला।
Bikaner news ATN/बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में मोहता सराय क्षेत्र में रविवार को शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक पर तलवार और लोहे के पाइप से हमला किया गया घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया गंगा शहर थाना पुलिस के अनुसार गुलजार बस्ती निवासी मोहम्मद आदिल छीपा पुत्र मोहम्मद अयूब ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि यूनस रंगरेज बहादुर अली रंगरेज एमके गुर्जर सहित चार-पांच लोग उसके कारखाने के पास आए और शराब के लिए रुपए मांगने लगे जब आदिल ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और गाली देने लगे आदिल ने बताया कि उसके चाचा इमरान बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने लोहे का पाइप तलवार से हमला कर दिया मोहल्ले वासियों ने किसी तरह बीच बचाव करके लोगों को बचाया घटना के बाद आदिल की शिकायत पर गंगा शहर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है पुलिस ने मामले की जांच हेड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह को सुपुर्द की है फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।