बीकानेर थाने के अंदर ही घट गई बड़ी घटना युवक ने उठाया बड़ा कदम।
Bikaner news ATN/बड़ी खबर इस वक्त बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ से है जहां पर एक थाने के अंदर बड़ी घटना घटित हुई और युवक ने थाने के अंदर ही जहर खाकर हड़कंप मचा दिया जानकारी के अनुसार मोमा सर निवासी 30 वर्षीय युवक ललित पुत्र श्यामलाल मोची जो विदेश भेजने के संबंधित एक मामले में थाने आया था उसने पूछताछ के दौरान जेब से जहर की सीसी निकाली और उसका सेवन कर लिया बताया यह जा रहा है कि युवक ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी को लेकर पहले ही थाने में एक परिवाद दे रखा था इस मामले में सुनवाई के लिए वह थाने आया था थाने में पूछता जारी थी तभी उसने यह बड़ा कदम उठाया मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत बिगड़ते हुए देख डॉक्टरों ने उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया फिलहाल घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।