बीकानेर युवक ने बीच बाजार में सड़क पर मोटरसाइकिल को आग लगा दी।
मोटरसाइकिल को आग के हवाले करने की घटना बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र से है जहां पर एक सरफिरे युवक ने अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा तफरी मच गई हालांकि आसपास के लोगों ने आग को बूझाकर अनहोनी को बचा लिया बताया जा रहा है कि रामदेव कटले के नजदीक युवक ने अपनी बाइक को आग के हवाले कर दिया जिस लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया वह नशे का आदी बताया जा रहा है जिसने अपनी ही मोटरसाइकिल को आग लगा दी ऐसे में आसपास खड़े लोगों की सूझबूझ से मोटरसाइकिल में लगी आग पर काबू पाया गया इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस से संतराम वह राजेश मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल को थाने ले गए।