बीकानेर 15 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।
बीकानेर 15 वर्षीय युवक के आत्महत्या की घटना बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से है जहां पर रविवार शाम करीब 5:45 पर यह घटना सामने आई गंगा शहर में स्थित गंगा रेजिडेंसी फ्लैट के एक कमरे में 15 वर्षीय बालक फंदे से झूलता हुआ मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम समिति के शोएब, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खडगावत तुरंत मौके पर पहुंचे गंगा शहर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मृतक के शव का जांच करके उसे मोर्चरी में रखवाया युवक की पहचान मुकेश आयु 15 वर्ष पुत्र हुकमाराम निवासी खिंदासर बीकानेर के रूप में हुई पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू की है घटना के कारण मालूम किया जा रहे हैं।