April 3, 2026

बीकानेर युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की।

0
IMG_20260326_114605.jpg

आत्महत्या की दिल दहला देने वाली खबर बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से है जहां पर सुभाष पुरा क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली जिससे क्षेत्र में एक बार हड़कंप मच गया मृतक युवक की पहचान कुंदन कुमार प्रजापत के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय युवक के परिवार के सदस्य विवाह समारोह में गए हुए थे इस दौरान युवक ने घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में पोटाश पिस्टल से अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली, युवक की मृत्यु मौके पर ही हो गई, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी पुलिस ने मौके पर हथियार भी बरामद कर लिया है और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पी बी एम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, अब तक मिली सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था और पहले भी आत्महत्या की कोशिश  कर चुका था, फिलहाल पुलिस सभी पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *