युवक ने कर ली पुलिस थाने में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या और फिर,,
News ATN/राजधानी जयपुर में सदर थाने में एक युवक मनीष पांडे ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली इस मामले में अब 6 पुलिस कर्मियों पर गाजगिरी है सदर थाना अधिकारी सहित दो एएस आई दो हेड कांस्टेबल वह एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है इस संदर्भ में जयपुर पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किए हैं साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट इसकी जांच करेंगे ।
युवक के परिजनों के यूपी से पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा रेलवे स्टेशन के सामने सदर थाने में शनिवार को युवक की मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार उसे दो दिन से अवैध रूप से हिरासत में रखा हुआ था पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी था और चोरी के आरोप में उसे थाने लाया गया था इसके बाद में मनीष पांडे उम्र 28 वर्ष का शव जेल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था और आनंन फानन में मृतक की युवक के शव को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी घटना के बाद पुलिस के अधिकारियों ने तत्काल करवाई करते हुए शनिवार की डेट में एक एफआईआर दर्ज कर दी इसमें भी मनीष पांडे की अरेस्टिंग नहीं थी यानी जाहिर तौर पर उसे अवैध हिरासत में रखा हुआ था। मनीष पांडे की आत्महत्या के बाद में अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कस्टडी में फांसी लगाने के लिए फंदा कैसे पहुंचा ऐसे कई सवाल है।