बीकानेर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से युवक द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है घटना गंगा शहर के लेघा बाड़ी श्री रामसर क्षेत्र की है जहां पर 25 नवंबर को पवन कुमार नामक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस संदर्भ में मृतक के भाई लीलाधर ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है परिवार ने जानकारी देते हुए बताएं कि उसके भाई पवन कुमार ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गंगा शहर थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके मर्ग दर्ज कर ली है और आत्महत्या के कारण पता लगाने मे जुट गई है।