युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
बीकानेर के JNV कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई घटना बुधवार की बताई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी जांच शुरू कर की है
मृतक के भाई सरवन पुत्र सूरज राम सांसी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मुखराम आयु 36 वर्ष काफी समय से शराब के सेवन का आदी था शराब की लत के कारण में अक्सर मानसिक तनाव में रहता था बुधवार को जब घर में कोई नहीं था तो उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना मिलने पर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया पुलिस ने भाई सरवन की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है शव का पोस्टमार्टम स अस्पताल की मोर्चरी में करवा कर उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।