बीकानेर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदासर क्षेत्र की बताई जा रही है मृतक के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए जानकारी में बताया कि उसका पुत्र हरिकिशन निवासी उदासर 8 फरवरी की शाम घर के बाथरूम में गमछे से फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ मिला परिजनों ने तुरंत उसको नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी मृत् घोषित कर दिया ।
पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।