February 12, 2026

बीकानेर पैदल चल रहे युवक को वाहन ने टक्कर मारी युवक की मृत्यु .

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर शहर के गंगा शहर थाना पुलिस क्षेत्र में जयपुर जोधपुर बाईपास पुल पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम समिति तथा असाहय सेवा संस्थान के शोएब मोहम्मद जुनेद इमरान और राजकुमार खडगावत एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे गंगा शहर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की पुलिस के सहयोग से मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है पुलिस के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब व्यक्ति उदारामसर की तरफ पैदल जा रहा था फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *