February 12, 2026

बीकानेर युवक के साथ मारपीट की नगदी रुपए छीन लिए

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के JNV थाना क्षेत्र में पेपर देकर हॉस्टल लौट रहे दो दोस्तों के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है घटना जोईया मार्केट के नजदीक खतुरिया कॉलोनी क्षेत्र की बताई जा रही है इस संदर्भ में नाथूसर गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिक ने योगेश सोनी चरणजीत सहित 8-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है ।

पीड़ित के अनुसार 16 दिसंबर की शाम वह करीब 5:00 बजे अपने दोस्त के साथ कोचिंग में पेपर देकर हॉस्टल की ओर जा रहा था इस दौरान जब वह जोईया मार्केट के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया पीड़ित ने बताया कि आरोपी चरणजीत ने हाथ में पहने कड़े से उसे पर हमला किया जबकि योगेश सोनी ने लाठी से उसके साथ मारपीट की आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से शराब पीने के लिए ₹1200 नगदी छीन लिए घटना के दौरान अशोक नामक युवक ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रति की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की है पुलिस आरोपियों की जांच कर रही है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *