दुखद खबर 20 वर्षीय युवक कमरे में सोने के बाद पिता ने उठाने के लिए आवाज लगाई लेकिन,,,,
दुखद खबर बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र से है जहां पर 20 वर्षीय एक युवक की नींद में ही मृत्यु हो गई जब उसके पिताजी चाय पीने के लिए आवाज दी तो युवक उठा ही नहीं घबराएं परिजन तुरंत ही उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मामला देर रात्रि का है पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार बाल्मीकि बस्ती छोटी गुवाड़ निवासी अभिषेक तेजी आयु 20 वर्ष पुत्र सरवन तेजी सोमवार शाम को रोजाना की तरह घर लौटा और अपने कमरे में सो गया था कुछ देर बाद उसके पिता ने चाय बनाई और बेटे को आवाज़ लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया काफी समय तक कोई हलचल न होने पर पिता कमरे में गए और बच्चे को जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा पड़ोसियों की मदद से परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रवीण के अनुसार प्रथम दृष्टि में यह मामला साइलेंट हार्ट अटैक का लग रहा है बाकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण मालूम पड़ेगा पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सन्नाटा हो गया,