February 12, 2026

बीकानेर युवक का शव मिला जांच में जुटी पुलिस।

0
IMG_20250628_113700

Bikaner news ATN/बीकानेर नेशनल हाईवे 11 पर बीकानेर से नौरंग देसर की तरफ शुक्रवार रात्रि को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मामले की जानकारी मिलते ही नापासर थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की थाना अधिकारी के अनुसार रात्रि करीब 10:00 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है मौके पर पहुंचने पर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला शुरुआती जांच में प्रतीत हो रहा  है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मृत्यु हुई है हालांकि सभी पहलू से जांच की जा रही है मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है मृतक व्यक्ति के शव को नापासर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *