बॉर्डर पर एक युवक और नाबालिग कब मिला शव पास में पड़े थे पाकिस्तानी सिम कार्ड
खबर भारत-पाकिस्तान के पश्चिमी बॉर्डर से है जहां पर एक हैरान करने वाला मामला है रेत के टिलों के बीच एक युवक और नाबालिक लड़की की सडी गली लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया दोनों के पास से पाकिस्तान सिम कार्ड और आईडी बरामद होने के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई घटना सीमावर्ती जैसलमेर जिले के साढे वाला बॉर्डर की है मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसीयो जब दोनों शवों की तलाशी ली तो उनके पास से पाकिस्तान सिम कार्ड पहचान पत्र और कुछ पाकिस्तानी दस्तावेज भी बरामद हुए इसके बाद संदेह और गहरा हो गया दोनों पाकिस्तानी नागरिक हो सकते हैं जानकारी के अनुसार शव चार-पांच दिन पुराने हैं शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि गर्मी और पानी की कमी के चलते दोनों की मृत्यु हुई है दोनों की बॉडी जिस हालत में मिली है उसे साफ है की मौत बेहद दर्दनाक होगी अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह दोनों भारत में कैसे दाखिल हुए क्या तारबंदी तोड़ के अवैध रूप से घुसे या किसी अन्य मकसद से यहां आए थे एजेंसियां हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है घटना के बाद पूरे क्षेत्र बॉर्डर इलाके में बीएसएफ और पुलिस ने सर्च अभियान चला दिया आसपास के गांव में भी खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है कहीं और कोई संदिग्ध तो नहीं पुलिस ने दोनों लोगों के शव रामगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा है वह पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का असली कारण का पता चल पाएगा फिलहाल प्यास और लू से मृत्यु की आशंका जताई जा रही हैं