बीकानेर व्यापारी से 3:30 लाख रुपए की लूट की ।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में दिल्ली के एक व्यापारी के साथ लूट का मामला सामने आया है मामले को लेकर पीड़ित व्यापारी मुरलीधर शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है दी गई रिपोर्ट के अनुसार आनंद सोनी ने व्यापारिक बहाने मुरलीधर से संपर्क किया और भरोसा जीतकर उनसे 50 ग्राम सोना वह 50 ग्राम चांदी सैंपल जांच करने के नाम पर ले लिया जब शर्मा ने अपना सामान मांगा तो आरोपी उन्हें बहाने से जयपुर और फिर फलोदी लेकर गया फलोदी में गौरी शंकर सोनी सुंदर सोनी और रामदयाल भी साथ मिले इन सभी ने मिलकर व्यापारी को धमकाया और डराया फिर जबरदस्ती सोना चांदी व नगदी लूट ली आरोपियों ने पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांधकर बाघकर से 182. 280 ग्राम सोने के आभूषण 39.680 ग्राम शुद्ध सोना और 1लाख 53 हजार रुपए नगद छीन लिए लूट के सामान की कुल कीमत 321000 आंकी गई है लूट के बाद आरोपियों ने व्यापारी को गंगा शहर में छोड़कर फरार हो गए पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है