व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाया और 50 लाख रुपए की मांग की
व्यापारी से हनी ट्रेप का मामला नागौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से है। जहां पर एक व्यापारी ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपीयों ने उसके साथ हनीट्रेप की साजिश की हैं। उन्होंने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में बदनाम करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूले
श्री मृदुल कच्छावा एसपी नागौर के निर्देशन में हनीट्रेप के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपी महेन्द्र, हरेन्द्र एवं आरती शर्मा जो की गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने रूपये हड़पने की नियत से परिवादी को नशीला पदार्थ पिलाकर, उसकी अश्लील विडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 04 लाख रूपये हड़प लिये एवं 50 लाख रूपये की मांग की।