February 12, 2026

बीकानेर व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया गंभीर रूप से घायल हुआ।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

पैसे मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ा घटना मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र से है जहां पर उधार दिए गए पैसों को वापस मांगने गए व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।

,जानकारी के अनुसार बिहार निवासी सरोज कुमार यादव ने मुक्ता प्रसाद थाने में मामला दर्ज करवाया है मामले में बताया कि 17 अक्टूबर की शाम को करीब 7:00 बजे से 9:00 के बीच उसके पिता सर्वोदय बस्ती निवासी रंजन और उसके पति धर्मेंद्र से अपने पैसे का तकाजा करने पहुंचे थे इसी दौरान दोनों पति-पत्नी गुस्से में आग बबूला हो गए विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे उसके छाती और पेट में गंभीर चोट लगी घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *