बीकानेर विवाहिता ने आत्महत्या की तीन लोगों पर लगाया संगीन आरोप।
बीकानेर एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली विवाहिता नापासर की रहने वाली थी उसके पिता ने नई लाइन नोखा रोड गंगा शहर निवासी मोनू उर्फ महेंद्र सोनी पुत्र विजय कुमार सोनी उसके छोटे भाई पंकज वह मोनू की मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है नापासर पुलिस मामले की जांच करेगी।
हनुमान हत्था निवासी युवती कौशल्या सोनी पुत्री राजकुमार सोनी की वर्ष 2019 में नापासर में घनश्याम सोनी से शादी हुई थी उसके एक पुत्र भी हुआ और गृहस्थी अच्छी चल रही थी पिछली रात 13 जुलाई को कौशल्या ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी।
20 फरवरी को 2025 को नापासर में उसकी जेठूतियों की शादी थी शादी में गंगा शहर में हंसा गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले मोनू उर्फ महेंद्र सोनी से विवाहिता की मुलाकात हो गई उसके बाद दोनों में फोन पर बात होने लगी मार्च में विवाहिता अपने पीहर आई इस दौरान मोनू उसको वह उसकी नाबालिग छोटी बहन आरती को बोथरा कंपलेक्स के पास एक कैफे में ले गया वहां विवाहिता को केबिन में ले गया और फोटो और वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा और छोटी बहन को अपने छोटे भाई पंकज के पास जाने के लिए मजबूर किया दोनों भाई विवाहिता और उसकी नाबालिग बहन को प्रताड़ित करने लगे परेशान होकर विवाहिता ने अपनी जान दे दी आरोप है कि दोनों भाइयों और उनकी मां ने आत्महत्या के लिए दुष्परित किया जिससे विवाहिता ने आत्महत्या कर ली मामले की जांच थाना अधिकारी लक्ष्मण जांगिड़ को दी गई है।