बीकानेर विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
बीकानेर एक विवाहिता द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके से है इस संदर्भ में मृतक विवाहिता के पति गोपाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल रामपुरा बस्ती नंबर 18 निवासी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली पति ने जानकारी देते हो बताया की रात्रि करीब10 बजे से 10:30 के बीच उसके ससुर का फोन आया कि उसकी पत्नी उर्मिला फोन नहीं उठा रही है और वह घर पहुंचा तो देखा उर्मिला का शव पंखे से लटका हुआ था सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर कब्जे में लिया शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है घटना के कारण का अभी तक मालूम नहीं चल पाया है पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दि है।