February 12, 2026

बीकानेर विवाहित महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने पिलाया एसिड।

0
IMG_20250330_113325

Bikaner News ATN/विवाहित महिला को एसिड पिलाने का सनसनीखेज मामला बीकानेर के JNV कॉलोनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस संदर्भ में विवाहिता महिला पूनम के पिता सुदर्शना नगर निवासी हनुमानदास सेवग ने पति लोकेश शर्मा, ससुर महेन्द्र सेवग, सास रतन शर्मा एवं ननद खुशबू के खिलाफ जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी 2014 में लोकेश शर्मा के साथ हुई थी, शादी के कुछ समय पश्चात ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार सही नहीं था, काम दान देश के गाने देते थे और व्यवसाय बढ़ाने हेतु 15 लख रुपए की मांग भी की बेटी को दुखी देखकर जैसे तैसे ₹500000 दिए। उनकी बेटी पुनम के दो बेटे भी हैं, पोते होने पर भी सास ससुर के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया, आरोपियों ने 2022 में 2 दिसंबर को पूनम को एसिड पिला दिया और उसके बाद में माफी मांगी और गलती स्वीकार की, परिवार और समाज के बीच बचाव के कारण मामला दर्ज नहीं करवाया गया,सात जून को बेटी पूनम ने अपने भाई मनीष को फोन कर कहा कि उसे ले जाओ, नहीं तो यह लोग मुझे मार देंगे। इस दिन आरोपियों ने पूनम के साथ मारपीट की और उसे फिर से टॉयलेट साफ करने के काम में लेने वाला एसिड पिला दिया और घर से बाहर निकाल दिया।

परिवादी ने बताया कि पूनम की तबीयत खराब होने के बावजूद वह सट्टा बाजार स्थित गणेश मंदिर पहुंची, जहां मेरे भाई शंकरलाल मिले, जो उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *