February 12, 2026

पार्टी में विदेशी महिला को युवक बोला आओ तुम्हें घुमाने ले जाता हूं और किया दुष्कर्म।

0
IMG_20250330_113325

विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला राजस्थान के उदयपुर शहर के बड़ागांव थाना क्षेत्र से है जहां पर एक फ्रांस की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई युवती 22 जून को दिल्ली से उदयपुर घूमने आई थी और अंबा माता थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरी हुई थी। *

* सोमवार की शाम वह टाइगर हिल स्थित द गीरीक फार्म कैफे एंड रेस्टोरेंट में पार्टी में गई थी जहां पर उसकी मुलाकात आरोपी सिद्धार्थ से हुई।।

थाना अधिकारी पूरन सिंह राजपुरोहित के अनुसार पार्टी के दौरान आरोपी ने युवती से बातचीत की और बहाने से बाहर चलने के लिए  कहा कि स्मोक करते हैं और तुम्हें उदयपुर की सुंदरता दिखाता हूं इसके बाद वह युवती को सुखेर स्थित अपने किराए के फ्लैट में ले गया जहां उसने जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार  विदेशी महिला  का मोबाइल डिस्चार्ज हो गया था और वह बार-बार होटल लौटने की बात कह रही थी लेकिन युवक नहीं माना आरोपी ने जबरदस्ती गले लगाने का दबाव डाला और इनकार करने पर दुष्कर्म किया वारदात के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और वह  निजी अस्पताल में भर्ती हुई डॉक्टर के अनुसार युवती अब खतरे से बाहर है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है जो की घटना के बाद से ही फरार चल रहा है पुलिस फिलहाल उसकी लोकेशन और पहचान का पता लगाने में जुटी  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *