बीकानेर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है गंगा शहर थाना इलाके के नोखा रोड भिना सर निवासी एक युवक को न्यूजीलैंड में नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपए ठग लिए गए ।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने परिचित सहीत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एससी एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है परिवादी श्याम सिंगाड़िया ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजेश कुमार गौरा से उसकी जानकारी है।
वर्ष 2023 में राजेश और उसके दोस्त नीतीश कुमार ने उससे संपर्क किया आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए उसे न्यूजीलैंड में नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी और अच्छा पैकेज दिलाने का भरोसा दिया उनकी बातों में आकर श्याम ने अलग-अलग तारीखों में नगद बैंक खातों के माध्यम से कुल 2 लाख 38हजार 500 जमा करवा दिए पैसे लेने के बाद लंबे समय तक ना तो वीजा आया और ना ही जॉइनिंग लेटर जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी टाल मटोल करने लगे।
रिपोर्ट के अनुसार 18 जनवरी 2025 को जब पीड़ित ने गंगा शहर में आरोपियों से मिले तो मिलकर अपने पैसे मांगे तो आरोपी राजेश ने गलत भाषा का प्रयोग किया उसने धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार दूंगा।
धमकी और ठगी से परेशान होकर पीड़ित ने अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है गंगा शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है मामले की गंभीरता देखते हुए जांच गंगा शहर वृताअधिकारी हिमांशु शर्मा को सुपुर्द की गई है