बीकानेर 8 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर हुई मृत्यु।
बीकानेर के कोलायत थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मृत्यु हो गई। दुर्घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के सांखला फांटे पर बज्जू मार्ग पर घटित हुई। जहां सडक़ पार करते समय वाहन ने मासूम को टक्कर मारी दी। जिससे मासूम की मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दो भाई सडक़ क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान वाहन ने 8 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में 8 वर्षीय बालक गोपाल की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग बच्चे को लेकर अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृ़त घोषित कर दिया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।