February 12, 2026

बीकानेर तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को घायल किया तीन गायों को कुचला।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

दर्दनाक हादसे की खबर बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र से है जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन गायों को  कुचल दिया, और एक युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया, घटना देर रात्रि की बताई जा रही है, मामले को लेकर बीछवाल थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है, पीड़ित श्री रामपुत्र मनफूलराम करनाणी निवासी लूणकरणसर नें पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चुना फैक्ट्री, शोभासर के पास अज्ञात ट्रेलर ने तेज रफ्तार ट्रक चलाते हुए सड़क के किनारे चल रही उसकी गायों को कुचल दिया और उसके भाई को भी टक्कर मार दी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *