February 12, 2026

बीकानेर ट्रेन से कटने के कारण युवक की मृत्यु अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया परिजनों ने।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर शहर के सेरूणा थाना इलाके के सुडसर गांव में बृहस्पतिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर टोडरमल नामक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके बाद उसका एक पैर कटकर अलग हो गया और उसको गंभीर चोट भी आई स्थानीय लोगों की मदद से उसको तुरंत बीकानेर पीबीएम अस्पताल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन गंभीर चोट के चलते युवक ने दम तोड़ दिया इसके बाद परिजनों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर उचित इलाज नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है परिजनों का आरोप है कि उचित इलाज नहीं दिए जाने से युवक की मृत्यु हुई आक्रोश में परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाद धरने पर बैठ गए और मेडिकल टीम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के लोग भी पहुंच कर समझने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *