बीकानेर ट्रेन में सेना के जवान की हत्या।
चाकू बाजी की संगीन वारदात जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से है रिपोर्ट के अनुसार रविवार की देर रात्रि बीकानेर पहुंची जम्मू तवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक चाकू बाजी की संगीन घटना घटित हुई कोच के अटेंडेड ने एक सैनिक जवान की हत्या कर दी ।
जानकारी के अनुसार गुजरात का सेना जवान जिगर कुमार फिरोजाबाद से जम्मू तवी गाड़ी में सवार होकर बीकानेर आ रहा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर कोच में विवाद के दौरान कोच अटेंडेड ने सैन्य जवान पर चाकू से हमला कर दिया चलती ट्रेन में लूणकरणसर से बीकानेर के बीच हुई इस घटना में चाकू लगने के कारण गंभीर रूप से घायल सैनिक जवान को पी बी एम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई जीआरपी सीआई आनंद गिला ने बताया कि घटना के सिलसिले में कोच अटेंडेंटों को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात्रि सैन्य अधिकारी भी पीबीएम अस्पताल पहुंच गए।