बीकानेर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मृत्यु का मामला बीकानेर के नोखा क्षेत्र से है जहां पर देर रात्रि नागौर रोड पर स्थित चरकड़ा गांव के सामने अंडर ब्रिज के नजदीक यह घटना घटित हुई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मगाराम मेघवाल उम्र 38 वर्ष निवासी चरकड़ा गांव के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को नोखा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा इस संबंध में मृतक के भाई ने थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।