बीकानेर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, पुलिस जांच में जुटी।
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति के घायल होने की सूचना नोखा थाना क्षेत्र से है जहां पर नागौर रोड स्थित महादेव होटल के सामने एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जानकारी के अनुसार नोखा गांधी चौक निवासी चादरतन डागा हरिद्वार से बाड़मेर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को नोखा बागड़ी अस्पताल पहुंचाया गया जहां शुरुआती उपचार के बाद उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया घटना के स्थल के पास ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली जिसे पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या का प्रयास फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है मौके पर लोग मौजूद लोगों के अनुसार घटना के बाद रेलवे ट्रैक के नजदीक अफरा तफरी का माहौल बन गया था