ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मृत्यु हुई
बीकानेर के दंतोर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे आने से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल में मृत्यु हो गई हादसा 26 जून को हुआ था लेकिन एक दिन के बाद घायल युवक ने दम तोड़ दिया युवक का शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया दंतौर के चक 22 BLD में 26 जून को 18 वर्षीय बिट्टू पुत्र राजकुमार ने खेत में खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया दुर्भाग्य वंश ट्रैक्टर गैयर में था गैयर में स्टार्ट होने की वजह से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह चल पड़ा ऐसे में बिट्टू का स्टेरिंग से हाथ हट गया और वह उछल कर नीचे गिर गया ट्रैक्टर चल पड़ा था ऐसे में बिट्टू पहिए के नीचे आ गया उसको गंभीर चोट लगी इसके बाद तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज किया जा रहा था शनिवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया बिट्टू मूल रूप से बिहार का रहने वाला था यहां अपने परिजनों के साथ आया हुआ था उसके परिजन इसी खेत में मजदूरी कार्य करते थे युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया जिसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया इस मामले की जान दंतोर पुलिस के एएसआई ऋषि कुमार कर रहे हैं