March 17, 2026

बीकानेर थार गाड़ी ने मारी युवकों को टक्कर दो की मृत्यु,

0
IMG_20260309_172322.jpg

बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में रात्रि करीब 12:30 बजे एक बेकाबू थार गाड़ी ने कोडमदेसर भैरव जी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों में से दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार दोनों युवकों को ग गाड़ी करीब 200 मीटर तक थार गाड़ी का घसीट से ले गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत जैसी स्थिति हो गई ग।

गजनेर थाना अधिकारी राकेश स्वामी के अनुसार पांच दोस्त तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कोडमदेसर स्थित भैरव मंदिर के दर्शन करने गए थे वापस आते समय गांधी प्याऊ रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही थार गाड़ी ने एक बाइक को सीधी टक्कर मार दी हादसे में मोहित पारीक उम्र 22 वर्ष निवासी हाल शीतला गेट और प्रमोद पवार आयु 23 वर्ष निवासी गोगा गेट की मृत्यु हो गई मोहित ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया वहीं प्रमोद की करीब 3:30 घंटे इलाज के बाद मृत्यु हो गई,।

पुलिस के अनुसार थार गाड़ी बीकानेर निवासी रामनिवास  के नाम पर र्दज है दुर्घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है दुर्घटना के वक्त स्टेरिंग रामनिवास के हाथ में थी या कोई और गाड़ी चला रहा था घटना की चश्मदीद गवाही साथ चल रहे दोस्त नितिन गहलोत और गिरधारी सांखला ने दी है ।

घटना के बाद सोमवार सुबह से ही पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मृतकों के परिजन और जानकार बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने मांग की है कि आरोपी ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *