बीकानेर थाने के परिसर क्षेत्र में ही सिपाही की मृत्यु हुई।
बीकानेर शहर के बजू थाने में तैनात एक सिपाही की मृत्यु की घटना से पुलिस महकमें में शोक की लहर छा गई बताया जा रहा है कि थाने में बने सीएलजी भवन के टॉयलेट में वह गिर गए और वापस उठ ना सके थाने में काम कर रहे साथी पुलिस कर्मी भी कई घंटे तक उन्हें संभाल नहीं पाए और बाद में उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ चुकी थी मालूम चला है कि थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी रिछपाल जाट यहां सीएलजी भवन में में ही रहते थे शुक्रवार शाम को कांस्टेबल सीएलजी भवन की तरफ गया तो वहां रिछपाल नहीं था उसे आवाज दी गई लेकिन जवाब नहीं आया बाथरुम अंदर से बंद था जिसे खोला तो अंदर घायल अवस्था में सिपाही मौजूद था उनके सर से खून निकल रहा था घायल अवस्था में बजू उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु घोषित कर दि। रिछपाल के संभवत सर में गंभीर चोट लगी थी सीकर के काको की ढाणी निवासी रिछपाल के परिजनों की रिपोर्ट पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया