April 2, 2026

बीकानेर तेंदुए ने खेत में कार्य करते समय पिता पुत्र पर हमला किया।

0
IMG_20260329_123130.jpg

बीकानेर जिले के बॉर्डर इलाके में बज्जू से एक सनसनी खेत घटना सामने आई है जहां पर एक तेंदुए ने पिता पुत्र पर खेत में कार्य करते समय हमला कर दिया, जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई, घटना बरसलपुर क्षेत्र के चक बीडीवाई क्षेत्र की है, जहां पर शनिवार की शाम को 4:00 किस ओमप्रकाश,मेघवाल और उनके पुत्र कमल मेघवाल अपने खेत में फसल काटने का काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक झाड़ियों में छिपा एक लेपर्ड बाहर निकला और उन पर हमला कर दिया।

अचानक हुए इस हमले से दोनों घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जान बचाने के लिए दोनों ने हाथ में मौजूद फसल काटने के औजार ‘दांती’ से लेपर्ड पर जवाबी हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पिता पुत्र ने समझदारी के साथ लेपर्ड से मुकाबला किया, और इस हमले में लेपर्ड बुरी तरीके से घायल हो गया, और वह ज्यादा दूरी तय नहीं कर कर पाया और नजदीक ही उसकी मृत्यु हो गई, ग्रामीणों ने इस बात को सुना तो उनको विश्वास नहीं हुआ, लेकिन सूचना पर जब वन विभाग की टीम पहुंची तो लेपर्ड एक नजदीक ही खाली में मृत् मिला, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपेंद्र सिंह के अनुसार, लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय 156 में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लेपर्ड की मौत किन कारणों से हुई और उसे कितनी गंभीर चोटें आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *