February 12, 2026

बीकानेर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी एक की मौके पर मृत्यु दो घायल

0
IMG_20241022_005121

बीकानेर शहर में देर रात्रि करीब लखासर की एक होटल पर खाना खाकर बरसात रुकने पर अपने गांव की ओर जा रहे युवकों को बाइक को ओवरटेक कर रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई और युवक का शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया हादसे  में बाइक सवार सुडसर निवासी शिवलाल पुत्र कोजू राम जाखड़ की दर्दनाक मृत्यु हो गई उसका साथी लालासर निवासी दीपाराम पुत्र हरिराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया दीपाराम को उप जिला अस्पताल पहुंचाया और अस्पताल से उसे बीकानेर रैफर कर दिया। वही बाइक सवार तीसरा एक युवक  गोपी राम पुत्र नरसीराम निवासी सूडसर भी घायल हुआ है

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवारी युवक नेशनल हाईवे 11 से गांव की ओर मुड़ने वाले मोड पर मुड़ रहे थे तभी से तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवलाल उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और उसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रक के नीचे आ गया बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया उसके शरीर के ऊपर से निकल गया जिसकी वजह से उसकी दर्दनाक मृत्यु मोके पर ही हो गई घटना की जानकारी मिलते ही आपणो गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार एंबुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और टोल प्लाजा की एंबुलेंस की कुछ देर में वहां पहुंच गई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया जबकि मृतक के शव को डूंगरगढ़ की  मोर्चरी में रखवाया गया सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *