बीकानेर तेज रफ्तार कार का आतंक।
त्योहार के मोके पर बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है जिसमें एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा मिली जानकारी के अनुसार सामरदा फाटे के पास हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने बस स्टैंड पर खड़े तीन लोगों को टक्कर लगा दी दुर्घटना इतनी भयानक थी कि एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना में 39 वर्षीय दौलत राम रायका निवासी 10 केवाईडी की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
दुर्घटना में महेंद्र रायका और रंजीत नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए 35 वर्षीय महेंद्र को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रेफर किया गया जबकि दूसरे घायल रणजीत सिंह का उपचार खाजू वाला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है दुर्घटना खाजूवाला के सामरदा फाटे के नजदीक हुई सूचना मिलते ही तुरंत ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मामले की जांच की जा रही है