बीकानेर तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर दो युवक चपेट में आए।
बीकानेर में आज तेज रफ्तार कर का कर देखने को मिला महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी नाल रोड पर एक तेज रफ्तार तेज गति से आ रही थार गाड़ी ने बाइक सवार दो लड़कों को अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरे, दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि गलती थार गाड़ी की थी।घायलों की पहचान नाल थाना क्षेत्र के कावनी गांव (वार्ड नं. 7, मेघवालों का मोहल्ला) निवासी ताराचंद (पुत्र सुरजाराम) और मदनलाल (पुत्र हीरालाल) के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों युवक अपने कार्य के लिए बीकानेर आए थे और वापस अपना काम करके अपने गांव कावनी लौट रहे थे, और यूनिवर्सिटी के नजदीक थार गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद राजी रन दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया घटना में एक युवक को गंभीर चोट लगी है तो वहीं दूसरी युवक के हाथ में फैक्चर हुआ है फिलहाल दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है