बीकानेर तेज रफ्तार बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी
बीकानेर शहर के बीदासर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रीडूंगरगढ़ से राजेड़ू की ओर जा रही एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटा गई। दुर्घटना के समय वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हैरान करने वाली बात यह रही कि श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव लौट रहे कुछ युवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों की मदद की। गंभीर घायल को एक क्रेटा गाड़ी में बैठाकर श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मेडिकल टीम उसका इलाज कर रही है।