बीकानेर टैक्सी ने मारी व्यक्ति को जोरदार टक्कर हुई मृत्यु।
दर्दनाक हादसे की खबर बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र से है जहां पर पूगल फांटा बस स्टैंड पर एक टैक्सी की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
जानकारी की अनुसार मृतक की पहचान मूलाराम की नाम के रूप में हुई बताया जा रहा है कि मूलाराम पूगल फाटे के पास गजनेर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था उसी समय एक टैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से वह सड़क पर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया इस संबंध की में मृतक के परिजनों ने टैक्सी चालक के खिलाफ नया शहर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।