बीकानेर फिल्मी अंदाज में तस्कर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी और फिर,,,
बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में आज तस्कर और पुलिस के बीच फिल्मी घटनाक्रम देखने को मिला दंतोर थाना पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागे एक तस्कर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें दंतोर SHO जेठाराम मेघवाल और अन्य पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए ।

घटना के अनुसार एक स्विफ्ट गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्ट भरा हुआ था पुलिस ने दंतोर थाने के नजदीक नाकाबंदी करके कार को रोकने का कोशिश की तो तस्कर ने बैरिकेड तोड़कर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी इसके बाद तस्कर कार को 14 पीबीडी की रोही खेतों में ले गया और पकड़े जाने के डर से उसने सबूत मिटाने के लिए कार जला दी गाड़ी को आग लगाने के बाद भी तस्कर रुका नहीं वह एक किसान की ढाणी में जा घुस गया वहां खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर उसे लेकर भाग गया इसके बाद ग्रामीणों और दंतोर और खाजूवाला पुलिस की टीमों ने तस्कर का पीछा किया और अंत में उसे दबोच लिया पकड़े गए तस्कर की पहचान श्यामलाल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला की सुरेंद्र प्रजापत और दंतोर SHO जेठाराम मौके पर मौजूद रहे मामले की गंभीरता को देखते हुए सबूत जुटाने के लिए बीकानेर से एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है