बीकानेर स्वर्ण व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर 50 लाख की फिरौती मांगी
व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगने की घटना बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र के रोड़ा गांव से जहां पर एक व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 50 लाख की फिरौती की मांग की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पीड़ित व्यक्ति शंकर लाल सोनी ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और बताया कि घटना हुई उसे समय उसकी पत्नी घर पर अकेली थी तभी पांच गाड़ियों में सवार करीब दर्जन पर लोग उसके घर पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया आरोप है कि सुरेश नामक व्यक्ति के पास पिस्तौल थी जिसे धमकी दी कि वह संदीप पारीक आदमी है और हर महीने फिरौती देने पर ही व्यापार बिजनेस करने दिया जाएगा सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जिन गाड़ियों से आरोपी पहुंचे उन पर राजनीतिक नेता के पोस्टर और बैनर लगे हुए थे पीड़ित के अनुसार आरोपी पूर्व में भी धमकियां दे चुके हैं और अपराधियों से उनका गहरा संबंध है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए नोखा थाना अधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है दो लोगों को राउंडअप भी कर लिया है और एक गाड़ी को जप्त कर लिया गया है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर तरीके से जांच कर रही है।