February 12, 2026

बीकानेर चोरों ने बंद मकान से लाखों के जेवरात पार किये।

0
IMG_20250701_205025

बीकानेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद मकान में चोरों ने सेंधमारी करते हुए लाखों रुपए के जेवरात पार कर लिए जानकारी के अनुसार कोचर की पिछली ग्वाड़ क्षेत्र में सोमवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने नवरत्न कोचर के बंद मकान को निशाना बनाते हुए वहां से 5 किलो चांदी और सोने के पेंडल चुरा लिए फिलहाल अभी कोचर सूरत में कपड़े का व्यवसाय करते हैं मकान में उसे समय कोई मौजूद नहीं था 3 दिन पहले ही मकान का पूर्निर्माण कार्य खत्म हुआ था इसी खालीपन का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस आसपास लगे कैमरो को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके चोरी के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *