February 12, 2026

बीकानेर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बताइ आप बीती जहर पीकर दे दी जान।

0
IMG_20251223_211734.jpg

बीकानेर शहर के खाजूवाला इलाके में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद मौत को गले लगा लिया मृतक के ने आत्महत्या से पहले बनाई वीडियो में अपनी मजबूरी बताई और एक व्यक्ति पर ब्लैकमेलिंग में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान 7 SSM निवासी मकबूल खान आयु 35 वर्ष के रूप में हुई घटनाक्रम के अनुसार मकबूल ने पहले अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया इसके तुरंत बाद उसने जहरीला पदार्थ पी लिया तबियत बिगड़ने पर रिश्तेदार उसे खाजूवाला अस्पताल ले गए ।

जहां से उसे गंभीर हालत में बीकानेर रैफर किया गया बीकानेर में इलाज के दौरान मकबूल की मृत्यु हो गई वायरल हो रहे वीडियो में मकबूल ने आत्महत्या को अपनी मजबूरी बताई उसने कानाराम जांगू नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं मकबूल के वीडियो के अनुसार उसे 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है और पैसे ना देने पर उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है इसी दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया है ।

घटना के बाद खाजूवाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द  किया पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है पुलिस अब वीडियो की सत्यता और आरोपियों की क्या भूमिका है यह जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *