बीकानेर शमशान भूमि के बरामदे में मिला व्यक्ति का शव
बीकानेर शहर में सुबह-सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब एक शमशान भूमि में एक व्यक्ति का शव मिला। यह शव नत्थूसर गेट से धणीधर की ओर जाने वाली घाटी क्षेत्र मैं स्थित वाल्मीकि समाज के शमशान भूमि के बरामदे में मिला, सवेरे 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पुलिस और खादिम खिदमतगार सोसायटी व असाहय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, और नया शहर थाने सेएएसआई राकेश गोदारा, रामविलास एवं प्रदीप सीएल की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है,